Friday, February 15, 2013

कानपुर विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए संजीबा



कानपुर।। फरवरी,15 2013: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मसहूर रंगकर्मी संजीवा को पाल-बच्चा पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं उनके चित्रों की प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। 
विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति सहित विभिन्न हस्तियाँ शामिल हुई। प्रो0 डॉ0 वी.एन. पाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भ्रस्टाचार के खिलाफ इस पुरस्कार का वितरण किया, जिसमें कई लोगों को नामांकित किया गया था परन्तु प्रख्यात रंगकर्मी को तेरह हजार एक सौ इकत्तीस रूपय की इनामी राशी सेे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 वी.एन. पाल ने कहा कि इस पुरस्कार में पाल शब्द का आशय पालक और बच्चा का तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जो संसार कि बुराइयों से बचा हुआ हों। 
इस कार्यक्रम में बोलते हुए संजीबा ने अपनी कविता “ये देश अंग्रेजों तुम्ही चलाओं“ सुनाई। साथ ही कहा कि काटूनिस्ट असीम के साथ जो हुआ वो कला की हत्या थी ऐसा लोकतंत्र में नही होना चाहिए। साथ ही कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रखेगें।    

सौरभ वाजपेई

No comments:

Post a Comment